Savitri Era of those who adore, Om Sri Aurobindo and The Mother.

Friday, November 12, 2010

इंदिरापुरम से एयरपोर्ट

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो : गाजियाबाद के इंदिरापुरम के लोग अब चौबीस घंटे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जा सकेंगे। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बृहस्पतिवार को विशेष 'एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस सेवा' प्रारंभ की है, ...

इंदिरापुरम के जयपुरिया मॉल से बस का संचालन होगा। यहां से शुरू होकर इंदिरापुरम, नोएडा सेक्टर-62, 23/54, 12/22, 21, 10, 19, 27, डीएनडी फ्लाईओवर, आश्रम, लाजपत नगर, एम्स, अरबिंदो मार्ग, हौज खास (ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन), आईआईटी गेट, जेएनयू, बसंत विहार, वसंत विलेज, एनएच-8, महिपालपुर, रेडिशन होटल होते हुए आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 पर सेवा समाप्त होगी। यहीं से बसों की रवानगी भी होगी। जयपुरिया मॉल से सुबह 6.55 बजे से 9.55 बजे तक एक-एक घंटे की फ्रिक्वेंसी होगी, इसके बाद 30 मिनट की बस सेवा होगी। रात 12 बजे से सुबह 6.25 बजे तक एक घंटे की फ्रिक्वेंसी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment