Savitri Era of those who adore, Om Sri Aurobindo and The Mother.

Wednesday, May 06, 2009

शुभ्रा सक्सेनाने आईएएस की परीक्षा में टॉप किया है

जगी आईएएस बनने की इच्छा....
Wednesday 06 May, 2009 05:49 AM इंदिरापुरम [गाजियाबाद], जागरण संवाददाता।

शुभ्रा सक्सेना- एक ऐसा नाम, जिसने सोमवार को अपना ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने आईएएस की परीक्षा में टॉप किया है। शुभ्रा की आईएएस बनने की इच्छा बोकारो [झारखंड] में कोल माइन के श्रमिकों के बच्चों की स्थिति को देखकर जागृत हुई। कोयले की खान के आसपास खेलते गरीब बच्चों को देखकर उनके मन में यह इच्छा जगी कि ऐसा कार्य किया जाए जिससे बच्चों का भला हो सके।

शिप्रा सनसिटी की विंडसर एंड नोवा [फ्लैट-82] निवासी शशांक गुप्ता की पत्नी शुभ्रा सक्सेना ने इस वर्ष-2009 की आईएएस की परीक्षा में टॉप किया है। मूलरूप से बरेली की रहने वाली शुभ्रा के पिता अशोक चंद्र सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड [सीसीएल] बोकारो में अधिशासी अभियंता हैं। शुभ्रा ने डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी, बोकारो से दसवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। केसीएम स्कूल, मुरादाबाद से इंटरमीडिएट करने के बाद आईआईटी रुड़की से बीटेक किया। इसके बाद शुभ्रा ने दिल्ली से आईएएस की कोचिंग ली और दूसरे ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा में टॉप किया।

शुभ्रा की छह साल पूर्व शादी शिप्रा सनसिटी के विंडसर एंड नोवा में रहने वाले शशांक गुप्ता से हुई, जो वर्तमान में नोएडा स्थित सीएससी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। शुभ्रा आईएएस में टॉप करने का श्रेय माता-पिता व दोस्तों को देती हैं, लेकिन इस बीच वह शिक्षक [गाइड] मुकुल पाठक की सराहना करने से भी पीछे नहीं रहतीं। वह बताती हैं कि आईएएस बनने में मुकुल पाठक ने जो सहयोग किया उसे वह जीवन भर नहीं भुला पाएंगी। शुभ्रा का कहना है कि आईएएस बनने में उनके पति शशांक ने भी काफी प्रोत्साहित किया। उनके मोबाइल की कालर ट्यून वंदे मातरम्..उनके देशप्रेम की भावना व परिवार से मिले संस्कार का परिचय देती है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आईएएस की परीक्षा की जो युवा तैयारी कर रहे हैं वे निरंतर प्रयास करते रहें और हिम्मत न हारें। सफलता एक न एक दिन जरूर मिलती है। साभार / स्‍त्रोत -

गाजियाबाद की शुभ्रा आईएएस टापर
सिविल सेवा परीक्षा 2008 में गाजियाबाद की रहने वाली शुभ्रा सक्सेना ने सबको पछाड़ कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। आकर्षक वेतन वाली साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ सिविल सेवा चुनने ... याहू! भारत -
15 related articles » असंभव में ही छिपा है संभव: शुभ्रा‎ - याहू! भारत - 2 related articles » आईएएस में छाईं लड़कियां - इस साल सिविल सर्विसेज परीक्षा में गाजियाबाद की शुभ्रा सक्सेना अव्वल रही हैं। दूसरे स्थान पर शरणदीप कौर और तीसरे पर किरण कौशल हैं। शुरू के 25 में से 10 रैंक लड़कियों को मिले हैं।

0 comments:

Post a Comment